100 रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुएँ/ शब्द और उनके हिन्दी नाम
हिन्दी लेख

100 रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुएँ/ शब्द और उनके हिन्दी नाम

चाहे-अनचाहे हम आजकल हिन्दी बोलते समय कुछ ज्यादा ही अंग्रेज़ी शब्द इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका दुष्परिणाम यह है कि सामान्यतया प्रयोग में आने वाले हिन्दी शब्द भी हमारी ज़ुबान से उतरते जा रहे हैं। कहीं आप पूरी तरह ही उन शब्दों को ना भूल जाएँ, इसलिए लिए हमने रोजमर्रा में प्रयोग आने वाली 100 वस्तुओं की सूची तैयार की है। इसको वर्गीकृत रूप में प्रकाशित करके हम आपके लिए वस्तुओं के इन हिन्दी नामों को याद रखना और सरल बना रहे हैं –

दैनिक इस्तेमाल में आने वाली 45 मुख्य वस्तुएँ

  1. Toothpaste – दन्त मंजन
  2. Bucket – बाल्टी
  3. Bed – पलंग
  4. Cot – चारपाई
  5. Pillow – तकिया
  6. Sheet – चादर
  7. Blanket – कम्बल
  8. Needle – सुई
  9. Thread – धागा
  10. Chair – कुर्सी
  11. Table – मेज़
  12. Cupboard – अलमारी
  13. Comb – कंघा
  14. Key – चाभी
  15. Lock – ताला
  16. Mirror – दर्पण/शीशा
  17. Soap – साबुन
  18. Dustbin – कूड़ेदान
  19. Vase – फूलदान
  20. Iron – इस्त्री
  21. Doormat – पायदान
  22. Broom – झाड़ू
  23. Mop – पौंछा
  24. Fan – पंखा
  25. Stove – चूल्हा
  26. Matchstick – दियासलाई
  27. Purse – बटुआ
  28. Utensils – बर्तन
  29. Curtain – पर्दा
  30. Umbrella – छाता
  31. Handkerchief – रूमाल
  32. Kohl – काज़ल
  33. Wool – ऊन
  34. Bracelet – कड़ा
  35. Mat – चटाई
  36. Basket – टोकरी
  37. Vegetables – सब्जी
  38. Fruits – फल
  39. Dry Fruits – सूखे मेवे
  40. Pen – क़लम / लेखनी
  41. Quilt – रजाई
  42. Water Tap – नल
  43. Tree – पेड़
  44. Plant – पौधा
  45. Flower – फूल

अब इन चीजों के बाद बारी आती है हमारे घर या अन्य इमारतों के कुछ प्रमुख हिस्सों के नाम जानने की… जिससे आप इन जगहों को इनके हिन्दी नाम से पहचान सकें और दूसरों को भी बता सकें। तो अगले भाग पर पहुँचकर इन्हें जान लीजिये –

20 वास्तु और घर से जुड़ी वस्तुओं और जगहों के हिन्दी नाम

  1. Room – कमरा
  2. Guestroom – अतिथि–कक्ष
  3. Bedroom – विश्रामकक्ष
  4. Kitchen – रसोईघर
  5. Bathroom – स्नानागार/स्नानगृह
  6. Stairs – सीढ़ियाँ
  7. Roof – छत
  8. Veranda – बरामदा
  9. Yard – आँगन
  10. Door – द्वार / दरवाज़ा / किवाड़
  11. Window – खिड़की
  12. Chandelier – झाड़फ़ानूस
  13. Ventilator – रोशनदान
  14. House – मकान
  15. Home – घर
  16. Restroom – शौचालय
  17. Wall – दीवार
  18. Chapel – पूजाघर
  19. Garden – बग़ीचा
  20. Floor – ज़मीन

हालाँकि आप दैनिक इस्तेमाल में आने वाली ज्यातादर चीजों के हिन्दी नाम अब जान गए हैं, पर हम भारतीयों का काम खाने-पीने के बिना कैसे चल सकता है भला? तो चलिए, जाने से पहले रसोई से जुड़ी जरूरी चीजों, और खाद्य-सामग्रियों के नाम भी सीखते जाइये – अगले भाग में!

35 खाने की वस्तुओं और बर्तनों के हिन्दी नाम

  1. Knife – चाक़ू
  2. Bowl (छोटा) – कटोरी
  3. Bowl (बड़ा) – कटोरा
  4. Cup – प्याला
  5. Tea Strainer – छन्नी
  6. Saucer – तश्तरी
  7. Pan – तवा
  8. Fork – काँटा
  9. Spoon – चम्मच
  10. Pliers – चिमटा
  11. Cauldron – कढ़ाई
  12. Plate – थाली
  13. Water – पानी
  14. Tea – चाय
  15. Syrup – शरबत
  16. Milk – दूध
  17. Potato – आलू
  18. Onion – प्याज
  19. Tomato – टमाटर
  20. Chilli – मिर्च
  21. Ginger – अदरक
  22. Cinnamon – इलायची
  23. Salt – नमक
  24. Coriander – धनिया
  25. Cucumber – खीऱा
  26. Ladyfinger – भिण्डी
  27. Carrot – गाज़र
  28. Radish – मूली
  29. Cheese – पनीर
  30. Butter – मक्खन
  31. Curd – दही
  32. Cold-drinks – शीतल पेय
  33. Lemon – नींबू
  34. Basil – तुलसी
  35. Honey – शहद

इन 100 रोजमर्रा की वस्तुओं के नाम सीखकर यदि आप रोज इन शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे, तो निश्चित ही इन्हें फिर से भूल जाएँगे। इसीलिए, रोज़ बोलकर इनका अभ्यास करना और दूसरों को इन्हें सिखाना ना भूलें। और हमसे जो शब्द इन लेख में छूट गए हों, कृपया टिपण्णी के द्वारा याद दिला दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *