हिन्दी लेख

भारतीय और विदेशी भाषाओं में धन्यवाद कहने के तरीके (Ways of Saying ‘Thank you’ in Indian and Foreign Languages)

किसी दूसरे देश में जाने पर वहाँ की भाषा का ज्ञान होना हमेशा फायदेमंद रहता है। हालांकि कुछ दिन घूमने के लिए उस विदेशी भाषा को पूरी तरह सीखना तो समझदारी नहीं होगी, पर कुछ शब्दों जैसे थैंक यू (Thank you), प्लीज (Please), इत्यादि सीखकर आप स्थानीय लोगों से सहायता की उम्मीद तो कर ही सकते हैं।

Fun Fact: अगर आप पृथ्वी पर बोली जाने वाली हर भाषा में ‘धन्यवाद’ कहना सीखना चाहते हैं, तो आपको 7000 भाषाओँ का ज्ञान होना आवश्यक है। परन्तु यदि आप 50 मुख्य भाषाओं में थैंक यू बोलना सीख लें, आप 80 प्रतिशत आबादी का शुक्रिया अदा करने में स्वतः ही सक्षम हों जाएंगे।

तो चलिए, पहले जानते हैं कुछ मुख्य भारतीय भाषाओँ में थैंक्स कहने के तरीके। उसके बाद दी हुई सारणी से आप 20 विदेशी बोलियों में धन्यवाद बोलने के तरीके देख सकते हैं।

मुख्य भारतीय भाषाओं में धन्यवाद कैसे कहें?

  भाषा (Language) बोलने का तरीका हिंदी में उच्चारण In English
  हिंदी (Hindi) धन्यवाद धन्यवाद Dhanya-waad
  बंगाली (Bengali) ধন্যবাদ धोन्नोबाद Dhonnobad
  पंजाबी (Punjabi) ਧਨਵਾਦ धणवाद Dhanvad
  तेलुगु (Telugu) ధన్యవాదములు धन्यावाधामुलु Dhanyavaadhamulu
  मराठी (Marathi) आभार, धन्यवाद आभार, धन्यवाद Aabhar, Dhanyawaad
  तमिल (Tamil) நன்றி नांदरी Nandri
  गुजराती (Gujarati) આભાર, ધન્યવાદ आभार, धन्यवाद Aabhar, Dhanyawaad
  मलयालम (Malayalam) നന്ദി नन्नी Nanni
  कन्नड़ (Kannada) ಧನ್ಯವಾದ धन्यवादा Dhanyawaada
  उड़िया (Oriya/Odia) ଧନ୍ୟବାଦ୍ धन्यबाद Dhanyabaad
  भोजपुरी (Bhojpuri) धन्वाद धन्वाद Dhanvaad
  मैथिली (Maithili) शुक्रिया शुक्रिया Shukriya

विदेशी भाषाओं में शुक्रिया अदा करने के तरीके

  भाषा (Language) बोलने का तरीका हिंदी में उच्चारण In English
  स्पेनिश (Spanish) Gracias ग्राश्यस Gracias
  अरबी (Arabic) شكرا शुकरां Shukran
  मंदारिन (Mandarin) 谢谢 शिह शिह Shieh shieh
  इटैलियन (Italian) Grazie ग्रा जिय Gra Zieh
  रशियन (Russian) Спасибо स्पाहसिबो Spah-see-boh
  जर्मन (German) Danke डानकाह Dahn-kah
   जापानी (Japanese) ありがとう आरीगातो Arigato
  फ्रेंच (French) Merci मर्सी Merci
  पुर्तगाली (Portuguese) Obrigado/Obrigada ओब्रीगादो/ओब्रिगादा Obrigado/Obrigada
  जावा (Javanese) Matur nuwun मातूर नुवून matoor nuvon
  कोरियाई (Korean) 고맙습니다, 고마워 गोमाप्सेयुमनिडा, गोमावो Gomapseumnida, Gomawo
  शंघाई (Shanghainese) 谢谢, 谢谢侬 याया, याया नोंग Yaya, Yaya Nong
  तुर्की (Turkish) Tesekkür Ederim तेहशेहकुर इहदेरिम Tesekkur Ederim
  मलय (Malay) Terima kasih तेर-ई-मह कसिह Terima kasih
  थाई (Thai) Kawp kun krap काव्पकूम क्राप खाक Kawpkoom krahp khak
  यूक्रेनियन (Ukrainian) Дякую डायाकुजू Diakuju
  ओरोमो/ केन्याई (Oromo) Galatoomi गालाटूमी Galatoomi
  पश्तो (Pashto) مننه मानाना Manana
  कुर्दिश (Kurdish) سوپاس सिपास डेकेम Sipas dekem
  नेपाली (Nepali) धन्यबाद धन्यबाद Dhanyabad

कई भाषों में धन्यवाद कहना उसके हिंदी समानार्थी से काफी कठिन होता है, जैसा कि आप ऊपर दी हुई लिस्ट से अंदाजा लगा सकते हैं। कुछ भाषाओं में स्त्रीलिंग और पुल्लिंग के अनुसार Thank You कहने में प्रयुक्त होने वाला शब्द भी बदल जाता है। यह भी संभव है कि औपचारिक (Formal) और अनौपचारिक (Informal) बोली में इसको कहने का स्थानीय तरीका अलग-अलग हो। तो बेहतर रहेगा कि आप इस सब बातों का भी ख्याल रखें।

उद्गम और अर्थ:

  • अंग्रेजी

इंग्लिश शब्दांश ‘Thank You’ का व्युत्पत्ति क्रम कुछ इस तरह माना जाता है –

Thankojan (Proto-German) —> þancian या Thancian(Old English) —> Thank You

थैंक्स या थैंक यू ‘I thank you’ (आई थैंक यू) कहने का छोटा तरीका है।

  • हिंदी

हिंदी शब्द धन्यवाद संस्कृत शब्दकोष से अवतरित है और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

संधि-विच्छेद = धन्य (Blessed) + वाद (To Speak)

सुझाव:

यदि आप किसी अन्य देश की सैर पर निकले हैं, तो वहाँ के लोगों को कम से कम Thanks उनकी भाषा में कहें। इससे आभार प्रकट करने के साथ-साथ आप उनकी भाषा के प्रति सम्मान जाहिर कर सकते हैं।

कमैंट्स में बताइये कि आपकी भाषा में thanks कैसेकैसे कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *